घर में आग लगाकर खाली करायी जमीन

Published at :05 Aug 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
घर में आग लगाकर खाली करायी जमीन

रुपौली : अकबरपुर ओपी के झौआरी गांव में भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर में आग लगाकर जबरन जमीन खाली करयी. इस दौरान ओपी पुलिस तमाशबीन बनी रही. इतना ही नहीं विपक्षियों ने पुलिस के सामने लाठियां भी भांजी. अकबरपुर पुलिस से आग लगानेवाले व लाठी भांजनेवाले पक्ष ने ही शिकायत की […]

विज्ञापन

रुपौली : अकबरपुर ओपी के झौआरी गांव में भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर में आग लगाकर जबरन जमीन खाली करयी. इस दौरान ओपी पुलिस तमाशबीन बनी रही. इतना ही नहीं विपक्षियों ने पुलिस के सामने लाठियां भी भांजी. अकबरपुर पुलिस से आग लगानेवाले व लाठी भांजनेवाले पक्ष ने ही शिकायत की थी.

बताते चलें की झौआरी गांव के गोविंद सिंह वर्षों से विवादित जमीन पर घर बनाकर रह रहे थे, लेकिन जमीन मालिक से केवाला नहीं करवाया था. गोविंद का कहना है कि वह जमीन मालिक को कुछ नकद रुपये भी दे चुके थे. बाद में उनके पड़ोसी लालो सिंह ने जमीन मालिक से मिल कर उक्त जमीन को अपने नाम से केवला करवा लिया. गोविंद ने इस संबंध में रुपौली सीओ से भी शिकायत की है.

घटना के बाबत अकबरपुर ओपी अध्यक्ष विजय शंकर साह ने दबी जुबान से कबूल किया कि उनके सामने ही सारी घटना हुई है. यदि पीड़ित की तरफ से आवेदन मिलता है, तो मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जबकि विपक्षी गोविंद सिंह के परिजनों का कहना है कि दारोगा की शह पर ही लालो ने उसके घर में आग लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन