पांचवीं कक्षा के बच्चों को नहीं आती गिनती शिक्षा की बदहाली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

डीइओ ने बच्चों के साथ की एक से सौ तक की गिनती शहर के मध्य विद्यालय हेरू दियारा का का डीइअो ने किया निरीक्षण मुंगेर : जहां एक ओर शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गुणवत्ता शिक्षा तो दूर की बात, पांचवी कक्षा के बच्चों […]
विज्ञापन
डीइओ ने बच्चों के साथ की एक से सौ तक की गिनती
शहर के मध्य विद्यालय हेरू दियारा का का डीइअो ने किया निरीक्षण
मुंगेर : जहां एक ओर शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गुणवत्ता शिक्षा तो दूर की बात, पांचवी कक्षा के बच्चों को एक से सौ तक की गिनती तक नहीं आती है. शिक्षा विभाग की इस गुणवत्ता की पोल खुद जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंह ने खोल दी. सोमवार को शहर के मध्य विद्यालय हेरू दियारा का जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंह ने खुद निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि जब हेरू दियारा मध्य विद्यालय के पांचवी कक्षा के छात्रों से एक से सौ तक गिनती करने को कहा गया तो छात्र दस तक भी गिनती कर नहीं पाये.
उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ रहकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया और बच्चों के बीच एक से सौ तक गिनती लगाने लगे. उन्होंने विद्यालय की शिक्षिका को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि हमलोग बचपन में एक से सौ तक गिनती का रट्टा मारते थे. नई शिक्षा व्यवस्था में रट्टा मारने की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके बाद डीईओ साहेब खुद बच्चों के बीच रट्टा मारने लगे और एक से सौ तक रट्टा मारने के बाद शिक्षिका को सुझाव दिया कि बच्चों के बीच खुद खड़े होकर गिनती करें. उन्होंने कहा कि पांचवी कक्षा के बच्चों को गिनती नहीं आना संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए शर्म की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










