जीपीएस सिस्टम से शिक्षा अधिकारियों की होगी निगरानी, नहीं चलेगी खानापूरी

Published at :30 Jul 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
जीपीएस सिस्टम से शिक्षा अधिकारियों की होगी निगरानी, नहीं चलेगी खानापूरी

मुंगेर : शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को कायम करने के लिए सतत निगरानी की व्यवस्था की है. इसके तहत अब जीपीएस सिस्टम से शिक्षा अधिकारियों की निगरानी होगी. विद्यालय निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति करने वाले पदाधिकारी पर विभाग ने कार्रवाई का निर्णय लिया है. मुख्यालय स्तर […]

विज्ञापन

मुंगेर : शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को कायम करने के लिए सतत निगरानी की व्यवस्था की है. इसके तहत अब जीपीएस सिस्टम से शिक्षा अधिकारियों की निगरानी होगी. विद्यालय निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति करने वाले पदाधिकारी पर विभाग ने कार्रवाई का निर्णय लिया है. मुख्यालय स्तर पर जारी निर्देश के अनुसार डीइओ जहां माह में नियमित रूप से दो विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे,

वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह एक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि डीइओ को प्रत्येक माह दो दिन विद्यालय निरीक्षण का आदेश है. जिसकी पूरी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के निदेशालय को देनी होगी. जीपीएस सिस्टम ही बता पायेगा कि अधिकारियों ने आज निरीक्षण किया कि नहीं. उन्होंने कहा कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अपने निरीक्षण की जानकारी जिला मुख्यालय को देगा तथा

जिला मुख्यालय राज्य मुख्यालय को विद्यालय की निरीक्षण की जानकारी उपलब्ध करायेगी. उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि निरीक्षण के नाम पर अधिकारी कोताही बरतते हैं लेकिन अधिकारी के मोबाइल जीपीएस सिस्टम से यह पता चलेगा कि अधिकारी ने निरीक्षण किया है या नहीं. मुख्यालय स्तर पर इसकी निगरानी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन