लगेंगे पांच चलंत शौचालय

Published at :27 Jul 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
लगेंगे पांच चलंत शौचालय

बैठक. चुरंबा कंपोस्ट की जमीन को हर हाल में बचायेगा निगम पांच टैंकर खरीदने पर हुआ विचार मुंगेर : मुंगेर नगर निगम की व्यवस्था को जहां चाक-चौबंद बनाया जायेगा, वहीं शहर में नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार होगा. इसके तहत मुंगेर नगर निगम में पांच चलंत शौचालय लगाये जायेंगे. साथ ही पांच टैंकर की भी […]

विज्ञापन

बैठक. चुरंबा कंपोस्ट की जमीन को हर हाल में बचायेगा निगम

पांच टैंकर खरीदने पर हुआ विचार
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम की व्यवस्था को जहां चाक-चौबंद बनाया जायेगा, वहीं शहर में नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार होगा. इसके तहत मुंगेर नगर निगम में पांच चलंत शौचालय लगाये जायेंगे. साथ ही पांच टैंकर की भी निगम द्वारा खरीद की जायेगी. इस संदर्भ में बुधवार को नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक में आवश्यक निर्णय लिये गये. बैठक की अध्यक्षता महापौर रूमा राज ने की. जबकि बैठक में उप महापौर सुनील राय, एवं नगर आयुक्त डॉ श्यामल किशोर पाठक मुख्य रूप से मौजूद थे. सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मुंगेर शहर के चुरंबा कंपोस्ट की जमीन पर गहन विचार विमर्श किया गया.
समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस जमीन को हर हालत में बचाया जायेगा. इस जमीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी निगम प्रशासन की है. विदित हो की इस पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है और उसके कुछ हिस्सों को अनधिकृत रूप से बिक्री भी की जा रही है. जबकि यह जमीन नगर निगम की है. इससे संबंधित कागजात की निगम प्रशासन खोज कर रही है. बैठक में निगम कर्मियों को पष्ठम वेतन देने पर विचार किया गया. साथ ही चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को वरदी भत्ता देने तथा सेवानिवृत कर्मचारियों के वेतन पर भी विचार किया गया. शहर को साफ सथुरा रखने के लिए निगम क्षेत्र में पांच चलंत शौचालय लगाये जायेंगे तथा पांच पेयजल टैंकर की व्यवस्था की जायेगी. बैठक में राजारानी तालाब के सौंदर्यकरण के संबंध के विचार विमर्श किया गया. बैठक में स्थायी समिति के सदस्य सुरेशनंदन सिंह, प्रसून कुमार, राजेश ठाकुर, सोनी कुमारी, इशरत परवीन, नीलू सिंह, किरण देवी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन