युवक की हत्या कर ललिया डांड़ में फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत शव के कई हिस्सों में जख्म के निशान धनरोपनी के लिए गयी मजदूरों ने देखा शव थानाध्यक्ष ने कहा, दूसरी जगह हत्या कर यहां फेंका गया है शव संग्रामपुर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमरसार में बुधवार की सुबह एक युवक शव मिला. उसकी पहचान नहीं […]
विज्ञापन
अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत
शव के कई हिस्सों में जख्म के निशान
धनरोपनी के लिए गयी मजदूरों ने देखा शव
थानाध्यक्ष ने कहा, दूसरी जगह हत्या कर यहां फेंका गया है शव
संग्रामपुर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमरसार में बुधवार की सुबह एक युवक शव मिला. उसकी पहचान नहीं हो पायी है. लगता है अपराधियों ने दूसरी जगह युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया. घटना की सूचना पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब जब महिलाएं खेतों में धनरोपनी करने बहियार गयी थी. महिलाओं ने कुमरसार बहियार शीतला स्थान के पास चकवारा ललिया डांड़ में एक युवक का शव देखा. शव को देख कर महिलाएं शोर मचाने लगी. देखते-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुमरसार निवासी प्रखंड उप प्रमुख सचिन कुमार ने शव की सूचना संग्रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को दी. थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में है और हाथ, पांव व सिर में कई जगह जख्म के निशान हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में युवक की हत्या कर बेलहर थाना क्षेत्र से लाश को संग्रामपुर थाना सीमा के अंदर रख दिया गया है. इस प्रकार की घटना कुमरसार में कावंरियों की भीड़ एवं प्रशासन की सतर्कता से ऐसा संभव नहीं हो सकता. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










