सड़कें एक माह में करें दुरुस्त

Published at :23 Jul 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कें एक माह में करें दुरुस्त

निर्देश. ग्रामीण कार्य मंत्री ने विभागीय सचिव के साथ की बैठक नयी जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन को लेकर तोड़ी गयी हैं सड़कें मुंगेर : राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने शनिवार को मुंगेर समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जहां मुंगेर व जमालपुर शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन की […]

विज्ञापन

निर्देश. ग्रामीण कार्य मंत्री ने विभागीय सचिव के साथ की बैठक

नयी जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन को लेकर तोड़ी गयी हैं सड़कें
मुंगेर : राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने शनिवार को मुंगेर समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जहां मुंगेर व जमालपुर शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की, वहीं बरियारपुर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में अत्यधिक विलंब पर नाराजगी व्यक्त की.
मंत्री ने जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गयी मुंगेर व जमालपुर की सभी सड़कों का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ एक माह के अंदर करने का निर्देश दिया. बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव विनय कुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के महाप्रबंधक रंजन कुमार, अभियंता प्रमुख टीपी सिंह, जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह सहित जिंदल कंपी के महाप्रबंधक व विभिन्न अभियंत्रण विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
एक माह में क्षतिग्रस्त सड़कों का करें निर्माण: मंत्री शैलेश कुमार ने शहरी जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए इस बात नाराजगी व्यक्त की कि 2011 से मुंगेर में योजना का कार्य चल रहा है और अब तक लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा. योजना के कार्यान्वयन को लेकर शहर की सड़कों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जो अब चलने लायक नहीं है. इसलिए एक माह के अंदर सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया जाय. पीएचइडी के सचिव विनय कुमार ने बैठक में कहा कि मुंगेर नगर निगम व जमालपुर नगर परिषद द्वारा सोमवार को पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची उपलब्ध करा दें, ताकि अविलंब संबंधित कार्य एजेंसी इन सड़कों का निर्माण कर सके. सड़कों की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अभियंता को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पथ निर्माण के अभियंता काम की मॉनीटरिंग करें.
दो अगस्त से बनेगा बरियारपुर ओवर ब्रिज: बरियारपुर में 2005 से लंबित रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की समीक्षा के दौरान मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि इसमें भूमि अधिग्रहण का मामला सुलझा लिया गया है और इस पर शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा.
मंत्री के निर्देश के आलोक में पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दो अगस्त से पुल निर्माण का कार्य उत्तरी क्षेत्र से प्रारंभ किया जायेगा और इसका अनुश्रवण निगम के महाप्रबंधक करेंगे. उन्होंने निगम के अभियंताओं के लिए समय सीमा बांधते हुए कहा कि प्रत्येक माह दो पाया का निर्माण सुनिश्चित किया जाय.
बैठक में थे मौजूद: बैठक में मुंगेर की मेयर रूमा राज, जमालपुर नप अध्यक्ष पार्वती देवी, अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा,एसडीओ कुंदन कुमार, विभिन्न विभागों के अधीक्षण व कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन