भिखारन पहुंचीं समाहरणालय कहा,दुकानदार नहीं लेते सिक्का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2017 1:16 PM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने पहले कराया नाश्ता, फिर सिक्के को नोट में बदलवाया मुंगेर : मुंगेर में एक रुपये के छोटे सिक्के पर रार थम नहीं रहा है. भीख में मिले सिक्के दुकानदार द्वारा नहीं लेने पर भीख मंगनेवाली महिलाएं समाहरणालय पहुंच गयीं. डीएम उदय कुमार सिंह ने उनकी बातों पर संज्ञान लिया. पहले सभी को नाश्ता […]
विज्ञापन
डीएम ने पहले कराया नाश्ता, फिर सिक्के को नोट में बदलवाया
मुंगेर : मुंगेर में एक रुपये के छोटे सिक्के पर रार थम नहीं रहा है. भीख में मिले सिक्के दुकानदार द्वारा नहीं लेने पर भीख मंगनेवाली महिलाएं समाहरणालय पहुंच गयीं. डीएम उदय कुमार सिंह ने उनकी बातों पर संज्ञान लिया. पहले सभी को नाश्ता कराया और सभी के सिक्के को नोट में बदलवाया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिक्का नहीं लेने वालों पर कार्रवाई करें.
बताया जाता है कि दर्जन भर भीख मांगने वाली महिलाएं समाहरणालय पहुंचीं. उसे देखकर कोई भी माजरा समझ नहीं पा रहे थे. कर्मचारी भी परेशान थे. महिलाओं को जब गेट पर रोका गया तो उनलोगों ने कहा कि हमलोगों को डीएम साहब से मिलना है. सभी वृद्धा अंदर गयीं और डीएम से कहा कि दुकानदार व आम लोग भीख में एक रुपये का सिक्का ही देते हैं. जब हम उन सिक्कों को लेकर दुकानदार से सामान खरीदने जाते हैं तो दुकानदार छोटा वाला सिक्का नहीं लेते.
डीएम ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया. डीएम के निर्देश पर सभी से सिक्का वसूल किया गया और उसे बैंक में जमा कर उसका नोट मंगा कर दिया गया. इतना ही नहीं डीएम ने सबसे पहले सभी को नाश्ता भी कराया. जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे दुकानदारों की शिनाख्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये, जो छोटे वाले एक रुपये का सिक्का नहीं लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










