गंगा का जल स्तर स्थिर, जारी है कटाव

Published at :19 Jul 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा का जल स्तर स्थिर, जारी है कटाव

तीन-चार दिनों के बाद जल स्तर में फिर से हो सकती है बढ़ोतरी मुंगेर : गंगा का जल स्तर पिछले 48 घंटे से पूरी तरह से स्थिर है़ इसके कारण फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है, पर अगले तीन-चार दिनों में गंगा के जल स्तर के बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है़ वहीं […]

विज्ञापन
तीन-चार दिनों के बाद जल स्तर में फिर से हो सकती है बढ़ोतरी
मुंगेर : गंगा का जल स्तर पिछले 48 घंटे से पूरी तरह से स्थिर है़ इसके कारण फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है, पर अगले तीन-चार दिनों में गंगा के जल स्तर के बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है़ वहीं दूसरी ओर गंगा के तटवर्ती इलाकों में कटाव अब भी जारी है़ इससे तटीय क्षेत्रों में बसे लोगों में दहशत का माहौल है़
गंगा का जल स्तर स्थिर: रविवार से ही गंगा का जल स्तर 36.24 मीटर पर स्थिर हो गया है़ इससे दियारा वासियों के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है़ हालांकि इसमें अभी और भी कमी आ सकती है़ बताया जाता है कि पटना व हाथीदह में मंगलवार को गंगा के जल स्तर में गिरावट दर्ज की गयी है़ इसका प्रभाव मुंगेर में भी पड़ना तय है़ इससे यहां के जल स्तर में भी थोड़ी कमी आ सकती है़
तीन-चार दिनों में बढ़ सकता है जल स्तर: केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में आयी भारी बाढ़ से गंगा फिर से उफना गयी है़ इसका असर इलाहाबाद में गंगा में दिखने लगा है तथा गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है़ इसका प्रभाव मुंगेर में भी पड़ेगा,पर इसमें अभी तीन-चार दिनों का वक्त लग सकता है़ ऐसा होने पर यहां के जल स्तर में भी फिर से उफान आने की संभावना जतायी गयी है़ इसे देखते हुए खास कर दियारा वासियों को सावधान रहने की जरूरत है़
थम नहीं रहा कटाव: गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी भले ही कुछ दिनों के लिए थम गयी हो, पर तटवर्ती इलाके में कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है़ हेरुदियारा, चांयटोला, शिवनगर, तौफिर, सीताकुंड डीह, मनियारचक सहित अन्य घाटों पर मंगलवार को भीषण कटाव देखा गया़ इसके कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन