श्रमिक ट्रेन का इंजन फेल जमालपुर में ट्रेन सेवा बाधित

Published at :16 Jul 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिक ट्रेन का इंजन फेल जमालपुर में ट्रेन सेवा बाधित

जमालपुर (मुंगेर) : जमालपुर-सुलतानगंज के बीच चलने वाली श्रमिक ट्रेन का इंजन शनिवार को फेल हो गया. इसके कारण जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित रही. बाद में जमालपुर से दूसरा इंजन भेज कर श्रमिक ट्रेन को मंगाया गया और इस रेलखंड पर ट्रेन सेवा नियमित हो पायी. इसके कारण रेलयात्रियों को भारी परेशानी का […]

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) : जमालपुर-सुलतानगंज के बीच चलने वाली श्रमिक ट्रेन का इंजन शनिवार को फेल हो गया. इसके कारण जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित रही. बाद में जमालपुर से दूसरा इंजन भेज कर श्रमिक ट्रेन को मंगाया गया और इस रेलखंड पर ट्रेन सेवा नियमित हो पायी. इसके कारण रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जमालपुर से रेल श्रमिकों को लेकर सुलतानगंज गयी श्रमिक ट्रेन जब वहां से वापस जमालपुर लौट रही थी, तो जमालपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम लिंक केबिन के निकट इसका इंजन संख्या 16403 तकनीकी खराबी के कारण करीब 07:45 बजे फेल हो गया.
श्रमिक ट्रेन का…
इसके कारण जमालपुर-भागलपुर के बीच ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी और विभिन्न स्टेशनों पर कई यात्री ट्रेनों को रोक दिया गया. इंजन फेल होने की सूचना पर रेल प्रशासन हरकत में आया और करीब 08:20 बजे जमालपुर से एक दूसरा इंजन 18818 श्रमिक ट्रेन को लाने के लिए भेजा गया. इसके बाद लिंक केबिन के पास से श्रमिक ट्रेन 08:33 बजे खुल पायी और 08:42 बजे जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंची.
बताया गया कि इस दौरान 13133 अप सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस रतनपुर रेलवे स्टेशन पर 08:15 बजे से 08:58 बजे तक रुकी रही. इसी प्रकार 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल को भी पहले बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर 08:39 बजे से 09:00 बजे तक रोके रखा गया. दोबारा इस ट्रेन को रतनपुर रेलवे स्टेशन पर भी 09:09 बजे से 09:32 बजे तक रोकना पड़ा. जमालपुर से आजीमगंज तक जाने वाली 53416 डाउन पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी बाधित हुआ तथा यह ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रात: 07:30 बजे के बजाय जमालपुर से अपने गंतव्य के लिए 09:15 बजे प्रस्थान कर पायी. इसी क्रम में 13071 अप हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 07:10 के बजाय 08:58 बजे जमालपुर पहुंच पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन