गरीबरथ को री-शिड्यूल्ड करने का सिलसिला लगातार जारी

जमालपुर : एक ओर भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर यात्रा उपलब्ध कराने का दावा करती है, तो दूसरी ओर भागलपुर से आनंदविहार तक वाया जमालपुर-किऊल चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस के परिचालन का बुरा हाल बना हुआ है. ऐसा पिछले कई महीनों से जारी है. गुरुवार को भी भागलपुर से डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस को री-शिड्यूल्ड […]
जमालपुर : एक ओर भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर यात्रा उपलब्ध कराने का दावा करती है, तो दूसरी ओर भागलपुर से आनंदविहार तक वाया जमालपुर-किऊल चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस के परिचालन का बुरा हाल बना हुआ है. ऐसा पिछले कई महीनों से जारी है. गुरुवार को भी भागलपुर से डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस को री-शिड्यूल्ड किया गया.
बताया गया कि अप गरीबरथ एक्सप्रेस के करीब नौ घंटे विलंब से यहां पहुंचने के कारण अप गरीबरथ एक्सप्रेस को उसके निर्धारित समय 13:30 के बदले री-शिड्यूल्ड टाइम 21:00 बजे रवाना किया जायेगा. इससे पहले जमालपुर में बताया गया था कि इसे री-शिड्यूल्ड कर 19:00 बजे रवाना किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










