नि:शुल्क कांवरिया शिविर का उद्घाटन

असरगंज : श्री सरस्वती सेवा समिति धानगोला असरगंज द्वारा कांवरिया पथ के थाना मोड़ के समीप नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया. शिविर का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सुधांशु शेखर राणा एवं असरगंज थानाध्यक्ष पल्लव ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में कांवरियों को शरबत, नींबू पानी, शुद्ध पेय जल का वितरण […]
असरगंज : श्री सरस्वती सेवा समिति धानगोला असरगंज द्वारा कांवरिया पथ के थाना मोड़ के समीप नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया. शिविर का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सुधांशु शेखर राणा एवं असरगंज थानाध्यक्ष पल्लव ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में कांवरियों को शरबत, नींबू पानी, शुद्ध पेय जल का वितरण किया गया. वक्ताओं ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है. जिस से आत्मा को शांति मिलती है. मौके पर समिति के सचिव शंभु मंडल, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कमल जायसवाल, विद्या भारती निगरानी समिति के सदस्य वकील प्रसाद साह, जनार्दन दास, राजेंद्र प्रसाद मोदी, पंकज दास, राजेंद्र साह, प्रदीप मंडल, मुनेश्वर शाह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










