गोदाम का ताला तोड़ एक लाख की चोरी

Published at :12 Jul 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम का ताला तोड़ एक लाख की चोरी

संदलपुर विद्यालय में चोरी का प्रयास मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय संदलपुर में सोमवार की रात चोरों ने कई कमरों का ताला तोड़ा. लेकिन किसी भी कमरे में चोरी करने लायक समान नहीं मिला. इस संबंध में प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज […]

विज्ञापन

संदलपुर विद्यालय में चोरी का प्रयास

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय संदलपुर में सोमवार की रात चोरों ने कई कमरों का ताला तोड़ा. लेकिन किसी भी कमरे में चोरी करने लायक समान नहीं मिला. इस संबंध में प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मंगलवार को जब प्रधानाध्यापक व शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो नये एवं पुराने कार्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ था. जबकि स्टोर रूम एवं कक्षा 6 के कमरे का भी ताला टूटा हुआ था.
विदित हो कि 1 जुलाई शनिवार को विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक-शिक्षिका चले गये. 3 जुलाई सोमवार को जब विद्यालय खुला तो कमरों का ताला टूटा हुआ था. चोरों ने विद्यालय से मध्याह्न भोजन बनाने के सामग्री टोपिया, डेकची, बाल्टी सहित अन्य सभी समान चोरी कर लिया था. इस संबंध में भी प्रधानाध्यापक ने कासिम बाजार थाना में पूर्व में ही अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन