अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के मद्देनजर कांवरिया पथ पर कड़ी की गयी सुरक्षा व्यवस्था

मुंगेर : अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जिले के 26 किलोमीटर कांवरिया पथ पर भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कांवरिया पथ पर गश्ती की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी […]
मुंगेर : अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जिले के 26 किलोमीटर कांवरिया पथ पर भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कांवरिया पथ पर गश्ती की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी प्रतिदिन कांवरिया मार्ग का जायजा ले रहे हैं. 26 किलोमीटर पथ पर कुल 19 पुलिस चौकियां बनायी गयी हैं. देश में आतंकी एवं नक्सली घटनाओं के मद्देनजर राज्य पुलिस मुख्यालय ने भी कांवरिया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




