100 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :11 Jul 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
100 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बरियारपुर : बरियारपुर थाना पुलिस ने ब्लॉक मोड़ के सोमवार को एक युवक को 100 पाउच के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया बिंदवारा का रहने वाला सुधाकर यादव है. बताया गया कि थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन से शराब का खैप उतरा है. जिसे मुंगेर […]

विज्ञापन

बरियारपुर : बरियारपुर थाना पुलिस ने ब्लॉक मोड़ के सोमवार को एक युवक को 100 पाउच के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया बिंदवारा का रहने वाला सुधाकर यादव है. बताया गया कि थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन से शराब का खैप उतरा है. जिसे मुंगेर ले जाया जा रहा है.

ब्लॉक मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें सुधारक यादव के बैग से 200 एमएल का 100 पाउच देशी शराब बरामद हुआ. युवक ने बताया कि सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस अप ट्रेन पर वह साहेबगंज में बैठा. शराब को उसने बैग में छिपा लिया. बरियारपुर स्टेशन पर उतर कर वह सवारी गाड़ी पर बैठ कर मुंगेर जा रहा था. गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन