प्रशिक्षु 46 रेफरी के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

Published at :10 Jul 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षु 46 रेफरी के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

वाल्मीकि मैदान शीतलपुर में चल रहा तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न बिहार के विभिन्न िजलों से आये थे रेफरी मुंगेर : बिहार फुटबॉल संघ के तत्वावधान में मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से वाल्मीकि मैदान शीतलपुर में चल रहे तीन दिवसीय रेफरी डेवलपमेंट सेमिनार रविवार को संपन्न हो गया. इस मौके पर कुल 46 रेफरी के […]

विज्ञापन

वाल्मीकि मैदान शीतलपुर में चल रहा तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

बिहार के विभिन्न िजलों से आये थे रेफरी
मुंगेर : बिहार फुटबॉल संघ के तत्वावधान में मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से वाल्मीकि मैदान शीतलपुर में चल रहे तीन दिवसीय रेफरी डेवलपमेंट सेमिनार रविवार को संपन्न हो गया. इस मौके पर कुल 46 रेफरी के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.
बिहार के विभिन्न जिलों के 46 प्रशिक्षु रेफरी को शारीरिक, मानसिक व तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनने के गुर सिखाया गया. खेल के नियमों में हो रहे बदलाव की जानकारी दी गयी. उसके उपरांत जांच परीक्षा लिया गया. तीन दिनों तक यह प्रशिक्षु रेफरी मैदान में जहां नियम के बारीकी को समझने में पसीना बहाया वहीं
थ्योरिकल जानकारी भी हासिल किया. जांच के उपरांत मुख्य रेफरी एवं असिस्टेंट रेफरी के कार्य की जानकारी दी. मुख्य अतिथि मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य ने रेफरियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया. उन्होंने कहा कि आज के बाद यह रेफरी बिहार रेफरी संघ से संबद्ध हो गये हैं. उन्होंने रेफरियों से कहा कि खेल में निर्णायक की भूमिका सर्वोपरि है. इसलिए जरूरी है कि उनको बदल रहे नियमों की जानकारी रहे. कभी भी पक्षपात पूर्ण खेल को बढ़ावा नहीं दे. मौके पर प्रवीण शंकर, अनिल सिंह, सतीश सिंह, सुनील शर्मा, सतीश सिंह, मृत्युंजय सिंह, अशोक शर्मा, राजेश पासवान, भवेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन