बाढ़ में बचाव को लगाये जायेंगे 140 नाव

Published at :09 Jul 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ में बचाव को लगाये जायेंगे 140 नाव

मुंगेर : मुंगेर गंगा में लगातार पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है. जो बाढ़ का संकेत दे रहा है. बाढ़ से निबटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. वहीं आपदा विभाग अपनी फुलप्रुफ तैयारी में जुटा हुआ है. नाव के साथ ही राहत शिविर, पशु चारा, खाद्यान्न व […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर गंगा में लगातार पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है. जो बाढ़ का संकेत दे रहा है. बाढ़ से निबटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. वहीं आपदा विभाग अपनी फुलप्रुफ तैयारी में जुटा हुआ है. नाव के साथ ही राहत शिविर, पशु चारा, खाद्यान्न व दवाई की व्यवस्था भी की जा रही है. बाढ़ बचाव में लगाये जायेंगे 140 नाव: आपदा विभाग के पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सीओ द्वारा 140 नाव अधिग्रहण की सूची दी गयी है. इसके माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने एवं प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का काम किया जायेगा. उन्होंने बताया कि आपदा विभाग के पास चार मोटरवोट है. इसमें दो खराब है. इसे ठीक करने के लिए पटना भेजा गया है, जबकि 160 पीस लाइफ जैकेट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन