चार घंटे तक जाम रहा एनएच 80

Published at :07 Jul 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे तक जाम रहा एनएच 80

विरोध. प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर किया गया चक्का जाम, आवागमन हुआ प्रभावित सड़क जाम के दौरान फंसे डीएम व एडीएम लौटना पड़ा वापस जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों में घंटों जाम रहा मुंगेर : प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर राज्यव्यापी चक्का जाम के समर्थन में गुरुवार को जिला मुखिया संघ ने जिले […]

विज्ञापन

विरोध. प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर किया गया चक्का जाम, आवागमन हुआ प्रभावित

सड़क जाम के दौरान फंसे डीएम व एडीएम लौटना पड़ा वापस
जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों में घंटों जाम रहा
मुंगेर : प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर राज्यव्यापी चक्का जाम के समर्थन में गुरुवार को जिला मुखिया संघ ने जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों को घंटों जाम रखा़ राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर जहां मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को सिंघिया में जाम किया गया, मुंगेर-भागलपुर मार्ग को तेलिया तलाब, कल्याणपुर के समीप जाम कर दिया. इसके साथ ही मुंगेर- सीताकुंड मार्ग सहित तारापुर, खड़गपुर, धरहरा में भी प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया गया. जिसके कारण जिले में
लगभग 4 घंटे तक आवागमन
बाधित रहा. तैलिया तलाब के जाम के कारण जिलाधिकारी के वाहन को भी लौटाना पड़ा. सफियाबाद-बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर तेलिया तालाब के समीप जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बांक पंचायत की मुखिया बेवी देवी के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया. जिसके कारण आवागम ठप हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. बाइक व साइकिल चालक ने मार्ग बदल लिया. इधर मुखिया द्वारा सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की गयी. बेबी देवी ने कहा कि मुखिया अपने अधिकारों के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगी़ जब तक मुखिया को पूर्ण अधिकार नहीं मिल जाता है, ये लड़ाई जारी रहेगी़ बिहार सरकार की मनमानी व तानाशाही नहीं चलने दी जायेगी़ मौके पर मुखिया अरुण यादव, बमबम यादव, पांडव महतो, पंकज यादव, विभा देवी, शैलेश चौधरी, चंद्रशेखर, तनिक पंडित, छविनाथ पासवान, सुनील कुमार सोलंकी, संजय सिन्हा, शंभु शदव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव सहित दर्जनों मुखिया व उसके समर्थक मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन