भू-विवाद में युवक को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क किनारे गिरा था, पूरबसराय गश्ती पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल मुंगेर : शहर के शाहजुबैर रोड अंबे चौक के समीप अपराधियों ने मंगलवार की रात एक युवक को गोली मार दिया. सड़क किनारे गिरे युवक को पूरबसराय ओपी की गश्ती पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया. जिसकी पहचान पूरबसराय निवासी मो. इकबाल का पुत्र मो. वसीम […]
विज्ञापन
सड़क किनारे गिरा था, पूरबसराय गश्ती पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मुंगेर : शहर के शाहजुबैर रोड अंबे चौक के समीप अपराधियों ने मंगलवार की रात एक युवक को गोली मार दिया. सड़क किनारे गिरे युवक को पूरबसराय ओपी की गश्ती पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया. जिसकी पहचान पूरबसराय निवासी मो. इकबाल का पुत्र मो. वसीम अकरम के रूप में हुआ. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि मो. वसीम वाहन चालक है. वह मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे वाहन लगा कर अंबे चौक से शाहजुबैर रोड होकर पूरबसराय अपने घर जा रहा था. अंबे चौक से कुछ दूर बढ़ने के बाद अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी.
गोली उसके गरदन में लगी और वह वहीं सड़क किनारे गिर गया. रात लगभग 11:30 बजे पूरबसराय ओपी प्रभारी सफदर अली रात्री गश्ती के दौरान उधर से गुजरा तो देखा सड़क किनारे कोई गिरा हुआ है. जब पुलिस उसके पास पहुंची तो उसने बताया कि उसे गोली मारा गया. तत्काल उसे इलाज के लिए गश्ती पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस को उसने अपना नाम पता बताते हुए कहा कि अंबे चौक के पास से ही एक युवक जो मुंह में गमछी बांधे हुए था उसके पीछे चला. कुछ दूर बढ़ने पर वह मेरे सामने आ गया. मुझे लगा कि वह छिनतई करने वाला है लेकिन सीधे उसने मुझे गोली मारा और फरार हो गया. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी. अस्पताल पहुंची घायल की मां समीना खातून ने बताया कि चचेरा भाई से ही हमलोगों को जमीन विवाद चल रहा है. इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










