अलर्ट : 30.85 मीटर पर पहुंचा गंगा का जल-स्तर

Published at :05 Jul 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
अलर्ट : 30.85 मीटर पर पहुंचा गंगा का जल-स्तर

मुंगेर : पिछले तीन दिनों से गंगा के जल-स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है़ इससे दियारा वासियों में दहशत फैलने लगी है़ मंगलवार को गंगा का जल-स्तर बढ़ कर 30.85 मीटर तक पहुंच गया़ केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, जल-स्तर में अभी और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है़ इस कारण […]

विज्ञापन

मुंगेर : पिछले तीन दिनों से गंगा के जल-स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है़ इससे दियारा वासियों में दहशत फैलने लगी है़ मंगलवार को गंगा का जल-स्तर बढ़ कर 30.85 मीटर तक पहुंच गया़ केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, जल-स्तर में अभी और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है़ इस कारण संभावित बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है़

लगातार बढ़ रहा जल-स्तर: रविवार से गंगा के जल-स्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है़ केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, प्रति घंटा गंगा के जल-स्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है़ सोमवार की शाम 6 बजे तक जल-स्तर 30.61 मीटर पर था, वहीं मंगलवार की शाम 6 बजे तक जल-स्तर 30.85 पहुंच गया़ यही रफ्तार रही तो बुधवार को गंगा का जल-स्तर 31 मीटर को भी पार कर जायेगा़ वहीं बरसात का मौसम आरंभ हो चुका है, जिससे सहायक नदियों का पानी भी गंगा में जा रहा है जो जल-स्तर को और भी तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा़
दहशत में दियारावासी: एक ओर जहां पिछले साल आयी विनाशकारी बाढ़ को दियारावासी भूल भी नहीं पाये हैं, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से गंगा के जल-स्तर में बढ़ोतरी से दियारावासी दहशत में आ गये हैं. सदर प्रखंड के कुतलुपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर, झौवा बहियार सहित अन्य तटवर्ती इलाके के लोग लगातार गंगा के जल-स्तर पर निगाह जमाये हुए हैं.
विभिन्न स्थानों का जल-स्तर
स्थान जल-स्तर
मुंगेर 30.85 मीटर
भागलपुर 27.22 मीटर
कहलगांव 25.47 मीटर
साहेबगंज 22.43 मीटर
फरक्का 16.84 मीटर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन