श्रावणी मेले में व्यवस्था रहे चुस्त-दुरुस्त

Published at :05 Jul 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेले में व्यवस्था रहे चुस्त-दुरुस्त

क्राइम मीटिंग. कांवरियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने का एएसपी ने दिया निर्देश श्रावणी मेले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ने क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने 24 घंटे थानेदारों को एलर्ट रहने का निर्देश दिया. एनएच 80 स्थित हेमजापुर ओपी, सफियाबाद ओपी, नया रामनगर थाना व बरियारपुर थानेदार को निर्देश दिया कि […]

विज्ञापन

क्राइम मीटिंग. कांवरियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने का एएसपी ने दिया निर्देश

श्रावणी मेले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ने क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने 24 घंटे थानेदारों को एलर्ट रहने का निर्देश दिया. एनएच 80 स्थित हेमजापुर ओपी, सफियाबाद ओपी, नया रामनगर थाना व बरियारपुर थानेदार को निर्देश दिया कि वे एक रणनीति के तहत कांवरियों की सुरक्षा को लेकर काम करें.
मुंगेर : अनुमंडल पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एएसपी हरिशंकर कुमार ने क्राइम मीटिंग की. इस दौरान श्रावणी मेला के मद्देनजर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 24 घंटे थानेदार एलर्ट रहें और व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखें, ताकि कांवरियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध करायी जा सके.
एएसपी ने कहा कि श्रावणी मेला 10 जुलाई से प्रारंभ होगी, जो एक माह तक चलेगी. इस दौरान इस अनुमंडल के कई थाना क्षेत्रों से कांवरिया वाहन गुजरेंगे. इनको सुरक्षा देना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने एनएच 80 स्थित हेमजापुर ओपी, सफियाबाद ओपी,
नया रामनगर थाना व बरियारपुर थानेदार को निर्देश दिया कि वे एक रणनीति के तहत कांवरियों की सुरक्षा को लेकर काम करें. जमालपुर एवं कोतवाली थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि बड़ी संख्या में मुंगेर रेलवे स्टेशन एवं जमालपुर रेलवे स्टेशन रात में ट्रेन पकड़ने के लिए कांवरिया जायेंगे. इस दौरान गश्ती का पुख्ता इंतजाम किया जाय. एएसपी ने कहा कि इन दिनों जिले में मोटर साइकिल चारी की कुछ घटना प्रतिवेदित हुई है, इसलिए मोटर साइकिल चोरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलायें. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया. शराब व गांजा के भंडारण व बिक्री पर रोक लगाने की बात कही.
मौके पर कोतवाली थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश राय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु, पूरबसराय ओपी सफदर अली, वासुदेवपुर ओपी प्रियरंजन, कासिम बाजार थानाध्यक्ष बालकृष्ण यादव, बरियारपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, हेमजापुर दीपक कुमार, सफियासराय कुमार सन्नी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन