हर घंटे एक सेमी बढ़ रही गंगा

Published at :04 Jul 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
हर घंटे एक सेमी बढ़ रही गंगा

35 मीटर के जल-स्तर पर ही तबाही मचाने लगती है गंगा अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी बढ़ोतरी मुंगेर : पिछले तीन दिनों से गंगा के जल-स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है़ इसे लेकर दियारा वासियों में अभी से ही भय का माहौल व्याप्त होने लगा है़ पिछले 24 घंटे से गंगा के जल-स्तर […]

विज्ञापन

35 मीटर के जल-स्तर पर ही तबाही मचाने लगती है गंगा

अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी बढ़ोतरी
मुंगेर : पिछले तीन दिनों से गंगा के जल-स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है़ इसे लेकर दियारा वासियों में अभी से ही भय का माहौल व्याप्त होने लगा है़ पिछले 24 घंटे से गंगा के जल-स्तर में प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है़ वहीं केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक गंगा के जल-स्तर में वृद्धि जारी रहने की संभावना जतायी गयी है़
प्रति घंटा एक सेंटीमीटर बढ़ रहा जल-स्तर: पिछले 24 घंटे से गंगा के जल-स्तर में प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है़ रविवार की शाम 6 बजे गंगा का जल-स्तर 30.37 मीटर दर्ज किया गया था़ जो सोमवार की शाम 6 बजे बढ़ कर 30.61 मीटर पर पहुंच गया़ बताया जाता है कि नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण गंडक में पानी को छोड़ा गया़ जिससे गंगा के जल-स्तर में भी बढ़ोतरी होने लगी है़ वहीं इलाहाबाद, बक्सर व पटना में भी गंगा का जल-स्तर बढ़ रहा है, जिससे मुंगेर के जल-स्तर में अभी और भी बढ़ोतरी होने की संभावना जतायी गयी है़ अगले तीन-चार दिनों तक जल-स्तर में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना जतायी गयी है़
भयभीत होने लगे दियारावासी
गंगा के जल-स्तर में बढ़ोतरी होने के साथ ही दियारा वासियों में भय का माहौल व्याप्त होने लगा है़ जैसे-जैसे जल-स्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों को बाढ़ की चिंता समा रही है़ वैसे भी मुंगेर जिले के दियारा क्षेत्रों में तबाही मचाने के लिए 35 मीटर का जल-स्तर ही काफी हो जाता है़ हालांकि जिले में गंगा के जल-स्तर को लेकर खतरा का निशान 39.33 मीटर पर अंकित किया गया है, जिसमें पुनर्विचार कर संशोधन करने की जरूरत है़
विभिन्न स्थानों पर गंगा का जल-स्तर
स्थान जल-स्तर
मुंगेर 30.61 मीटर
भागलपुर 26.99 मीटर
कहलगांव 25.89 मीटर
साहेबगंज 22.30 मीटर
फरक्का 16.62 मीटर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन