अपने अधिकारों को लेकर मुखिया छह को करेंगे जाम

Published at :04 Jul 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
अपने अधिकारों को लेकर मुखिया छह को करेंगे जाम

मुंगेर : मुखिया संघ के आह्वान पर आगामी 6 जुलाई को राज्य व्यापी चक्का जाम किया जायेगा़ इस आंदोलन की सफलता को लेकर सोमवार को जिला मुखिया संघ की एक बैठक स्थानीय कंपनी गार्डन में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष बेबी देवी ने की़ उन्होंने कहा कि मुखिया अपने अधिकारों के लिए आखिरी सांस […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुखिया संघ के आह्वान पर आगामी 6 जुलाई को राज्य व्यापी चक्का जाम किया जायेगा़ इस आंदोलन की सफलता को लेकर सोमवार को जिला मुखिया संघ की एक बैठक स्थानीय कंपनी गार्डन में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष बेबी देवी ने की़ उन्होंने कहा कि मुखिया अपने अधिकारों के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे. जब तक मुखिया को पूर्ण अधिकार नहीं मिल जाता है, ये लड़ाई जारी रहेगी़ उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मनमानी व तानाशाही नहीं चलने दी जायेगी़ प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर आगामी 6 जुलाई को राज्य व्यापी चक्का जाम किया जायेगा़

इतना ही नहीं जब तक मुखिया को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा़ बताया गया कि प्रखंड स्तर पर मुख्य मार्ग को बाधित कर वाहनों की आवाजाही रोकी जायेगी़ किंतु चक्का जाम के दौरान आवश्यक सेवा, एंबुलेंस, प्रेस व सैनिक वाहनों को छूट दी जायेगी़ जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम 2006 में पंचायत राज व्यवस्था के तहत ग्रामसभा को ध्वस्त करने के लिए मुख्यमंत्री उच्च न्यायालय की अवहेलना कर अपना तानाशाही दिखा रहे हैं.

अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने अध्यादेश लाकर ग्राम सभा को समाप्त कर दिया़ जिसे मुखिया किसी कीमत पर बरदास्त नहीं करेंगे. बैठक में जाफरनगर के मुखिया सह सदर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण यादव, मुखिया बमबम यादव, पांडव महतो, पंकज यादव, विभा देवी, शैलेश चौधरी, चंद्रशेखर, तनिक पंडित, छविनाथ पासवान, सुनील कुमार सोलंकी, संजय सिन्हा, शंभु शदव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव सहित दर्जनों मुखिया मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन