शिक्षा विभाग में हुआ बड़ा तबादला

मुंगेर : न सिर्फ जिला स्तर पर बल्कि प्रमंडल स्तर पर मुंगेर के शिक्षा विभाग में पदाधिकारियों का बड़ा तबादला किया गया है़ जिसके तहत शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलावे पांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है़ जिसमें अब तक सिर्फ जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ही अपना पदभार ग्रहण […]
मुंगेर : न सिर्फ जिला स्तर पर बल्कि प्रमंडल स्तर पर मुंगेर के शिक्षा विभाग में पदाधिकारियों का बड़ा तबादला किया गया है़ जिसके तहत शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलावे पांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है़ जिसमें अब तक सिर्फ जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ही अपना पदभार ग्रहण किया है़
जबकि अन्य अधिकारियों द्वारा अब तक जिले व प्रमंडल कार्यालय में योगदान देना बाकी है़ बताया जाता है कि मुंगेर प्रमंडल के शिक्षा उपनिदेशक त्रिलोकी सिंह के स्थान पर प्रतिभा कुमारी को, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा के स्थान पर सुरेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर अनिल कुमार, अशोक कुमार सिंह, सुधीर कुमार, निशांत किरण व अरुण कुमार मिश्रा को पदस्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










