पहली जुलाई से मतदाता सूची में जुड़ेंगे नाम

जमालपुर : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने विकास मित्रों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि आगामी पहली जुलाई से मासांत तक मतदाता सूची अद्यतन का कार्य चलेगा. इस दौरान मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन करने तथा संशोधन करने का कार्य होगा. विभागीय आदेश के […]
जमालपुर : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने विकास मित्रों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि आगामी पहली जुलाई से मासांत तक मतदाता सूची अद्यतन का कार्य चलेगा. इस दौरान मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन करने तथा संशोधन करने का कार्य होगा.
विभागीय आदेश के आलोक में 9 जुलाई और 23 जुलाई को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगा कर इस काम को अंजाम देना है. इन दोनों एक दिवसीय शिविर में संबद्ध विकास मित्रों तथा बीएलओ को उपस्थित रहना अनिवार्य होगा. इसमें कोताही करने वालों के विरुद्ध सक्षम अधिकारी द्वारा विभागीय कार्रवाई की जायेगी. मौके पर विकास मित्र अशोक कुमार दास, पूनम सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










