एक-दूसरे के गले मिल कहा, ईद मुबारक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2017 10:44 AM (IST)
विज्ञापन

ईद का त्योहार सोमवार को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाया गया. मुंगेर शहर के डीजे कॉलेज स्थित ईदगाह में जहां पांच हजार से अधिक मुसलिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की, वहीं शहर के विभिन्न मसजिदों में भी नमाज अदा कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की गयी. मुंगेर : रविवार की […]
विज्ञापन
ईद का त्योहार सोमवार को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाया गया. मुंगेर शहर के डीजे कॉलेज स्थित ईदगाह में जहां पांच हजार से अधिक मुसलिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की, वहीं शहर के विभिन्न मसजिदों में भी नमाज अदा कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की गयी.
मुंगेर : रविवार की शाम चांद देखने के साथ ही ईद का जश्न प्रारंभ हो गया और लोग एक दूसरे को मुबारकवाद देने लगे. ईद की खुशियां हर रोजेदार के चेहरे पर खिल उठी. महीने भर के रोजे के बाद ईद का त्योहार खुशियों का पैगाम लेकर आया. सोमवार की सुबह से ही लोग स्नान कर व नये वस्त्र पहन ईदगाह व विभिन्न मसजिदों में पहुंचने लगे.
सुबह आठ बजे स्थानीय डीजे कॉलेज स्थित ईदगाह में हजारों मुसलमान भाइयों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की. इसमें बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष मो सलाम व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी भी शामिल थे. इसके साथ ही जामा मसजिद, किला मसजिद सहित विभिन्न मसजिद में भी मुसलिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की. मौके पर बिहार, बंगाल व उड़ीसा के इमारत-ए-सरिया प्रमुख सह खानकाह रहमानी के सज्जादानशीं हजरत मौलाना वली रहमानी ने रोजेदारों को ईद का मुबारकबाद देते हुए उन्हें जीवन में सच्चाई को आत्मसात करने व नेकी के राह पर चलने के संदेश दिये.
हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार, खड़गपुर के शाही मसजिद में 8:30 बजे सोमवार को ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी. तारापुर के विधायक मेवालाल चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, बीडीओ विनय कुमार, सीओ पूर्णैन्दु वर्मा, थाना अध्यक्ष राजेश शरण, इंस्पेक्टर रिजवान अहमद खान सहित मसजिद में उपस्थित हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने ईद की मुबारकबाद दी. भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश की. इसके अलावा गौरा, खाजेचक सहित अन्य मसजिदों में भी नमाज के बाद ईद की मुबारकबाद लोगों ने एक दूसरे को दी.
असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मुसलिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को प्रेम और भाईचारा के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. बूढ़े, बच्चे व जवान लोगों ने सुबह में नये कपड़े व टोपी पहनकर स्थानीय मसजिदों में ईद का नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी. मुसलिम बाहुल्य गांव गोरहो, मदारपुर, बिशनपुर, भथेडी, बनगावां, आशा जोराडी, विक्रमपुर एवं असरगंज के मसजिदों में लोगों नमाज अदा किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.
तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार, ईदगाह मैदान गाजीपुर में ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज जामा मसजिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने पढ़ाया. लखनपुर, पुरानी बाजार, रामपुर, कोरजी मस्जिद में भी नमाज अदा करायी गयी. नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी. मित्रों और शुभचिंतकों को सेवई खिलायी गयी. गाजीपुर सहित कुछ जगहों पर मेले का आयोजन भी किया गया. विधायक डॉ मेवालाल चौधरी, पूर्व विधायक नीता चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष, पिंकी कुमारी, जिला पार्षद मंटु यादव, एसडीओ शैलेन्द्र कुमार भारती, एसडीपीओ टीएन विश्वास सहित अन्य ने ईद की मुबारकबाद दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










