वार्ड में ही मिलेगी एक्स-रे की सुविधा

Published at :27 Jun 2017 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड में ही मिलेगी एक्स-रे की सुविधा

सदर अस्पताल मुंगेर : जी हां! अब सड़क दुर्घटना में घायल मरीज हो या फिर गोली लगने से घायल, किसी को भी जांच करवाने के लिए एक्स-रे रूम का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा़ क्योंकि अगले सप्ताह से अब इमरजेंसी वार्ड में बेड पर ही मरीजों का एक्स-रे जांच हो जायेगा़ इसके लिए जिला स्वास्थ्य समिति […]

विज्ञापन
सदर अस्पताल
मुंगेर : जी हां! अब सड़क दुर्घटना में घायल मरीज हो या फिर गोली लगने से घायल, किसी को भी जांच करवाने के लिए एक्स-रे रूम का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा़ क्योंकि अगले सप्ताह से अब इमरजेंसी वार्ड में बेड पर ही मरीजों का एक्स-रे जांच हो जायेगा़ इसके लिए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन की खरीदारी कर ली गयी है़ यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने दी़
खरीदी गयी अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन: सिविल सर्जन ने बताया कि पूर्व में कई बार यह देखने को मिलता था कि गंभीर अवस्था में आये मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए पुरुष मेडिकल वार्ड के समीप स्थित एक्स-रे कक्ष जाना पड़ता था़ जिसमें मरीजों को काफी परेशानी होती थी और समय भी लगता था़ किंतु अब मरीजों को इस परेशानी से बचाया जायेगा़
लगभग 5 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन की खरीदारी कर ली गयी है़ उसे इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायेगा़ अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एक्स-रे मशीन को स्थापित करने से पूर्व इमरजेंसी वार्ड में वायरिंग का काम करवाया जा रहा है़ जो कि पांच दिनों में पूरा हो जायेगा़ यह सुविधा संचालन पूरी तरह अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जायेगा़ एक्स-रे मशीन के संचालन के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल से टेक्नीशियन को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है़ अगले सप्ताह से यह सेवा इमरजेंसी वार्ड में आरंभ कर दी जायेगी.
आज होगा मेयर का चुनाव
मतगणना के एक माह बाद मंगलवार को महापौर व उप महापौर का चुनाव हो रहा है. इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है.मुंगेर : मुंगेर नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव मंगलवार को होगा. लंबे इंतजार के बाद होने वाले इस चुनाव को लेकर जहां शहरवासियों की निगाहें टिकी हुई है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है. चुनावी प्रक्रिया समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न कराया जायेगा. इससे पहले जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी उदय कुमार सिंह सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण करायेंगे.
मुंगेर में मेयर का चुनाव काफी लंबे इंतजार के बाद हो रहा है. क्योंकि यहां 21 मई को नगर निगम का मतदान हुआ था और 23 मई को मतगणना के बाद पार्षदों का चयन हो गया. लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने मुंगेर नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर की तिथि 27 जून निर्धारित की थी. एक माह से अधिक समय होने के कारण इस बार मेयर को लेकर खुब उठा-पटक का दौर चलता रहा है. अधिकांश वार्ड पार्षद मेयर के दाबेदार प्रत्याशियों के पैसे पर नेपाल, झारखंड व पश्चिम बंगाल का सैर कर चुके है. लेकिन अब मंगलवार को चुनाव के साथ ही पार्षदों के ऐश का पटाक्षेप हो जायेगा.
45 वार्ड पार्षद लेंगे भाग
नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में कुल 45 वार्ड पार्षद भाग लेंगे. जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा चुनावी प्रक्रिया के संदर्भ में पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है. समाहरणालय सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से पहले सभी पार्षदों को उपस्थित होना है. सभी पार्षद अपने निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे. सर्व प्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पार्षदों को अपने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी. जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद सर्वप्रथम महापौर के लिए चुनावी प्रक्रिया करायी जायेगी. महापौर पद के उम्मीदवार अपने प्रस्तावक समर्थक के साथ नामांकन करेंगे और फिर मतदान की प्रक्रिया होगी. महापौर के निर्वाचन के बाद उप महापौर का चुनाव कराया जायेगा.
सुरक्षा चाक-चौबंद
मेयर चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश से सुरक्षा की पूरी रूपरेखा बनायी गयी है. किला परिसर से लेकर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व कर्मी तैनात किये गये है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि किला के तीनों द्वार पर सुरक्षा के सुदृढ़ व्यवस्था की गयी है. बिना जांच के किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. साथ ही समाहरणालय के इर्द-गिर्द एवं पूरे किला परिसर में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होगा.
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम में मेयर पद पर मुकाबला आमने-सामने का है. एक ओर जहां समाजसेवी सुबोध वर्मा की पत्नी रूमा राज मैदान में है. वहीं दूसरी ओर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शायरा बानो की पुत्रवधू मुमताज नाज मैदान में है. बनते बिगड़ते समीकरण में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में रंजीत डॉन की पत्नी वार्ड संख्या 6 के निर्विरोध पार्षद संगीता देवी एवं वार्ड संख्या 19 के पार्षद मुमताज नाज के बीच आपसी पार्षदों ने मुमताज नाज को ही मेयर चुनने का फैसला किया. इधर रूमा राज के समर्थन में भी पार्षद गोलबंद है. इस चुनाव में पैसे का भी जम कर खेल हुआ और दो लाख से ढाई लाख रुपये भी पार्षदों को दिया गया है. अब फैसले की घड़ी आ चुकी है और मंगलवार को पार्षद किसके सिर पर मेयर का ताज पहनायेंगे इसे लेकर गहमा-गहमी का माहौल है.
न्यायालय के फैसले से प्रभावित होगा चुनाव
मुंगेर. मुंगेर नगर निगम में मंगलवार को होने वाले मेयर पद का चुनाव न्यायालय के फैसले से प्रभावित हो सकता है. क्योंकि मुंगेर के पूर्व मेयर कुमकुम देवी ने पटना उच्च न्यायालय में एलपीए संख्या 912/2017 दायर कर रखा है.
जिसकी सुनवाई होनी है. इस संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र भेज कर जानकारी दी है कि कुमकुम देवी बनाम राज्य निर्वाचन आयोग के मामले में पटना उच्च न्यायालय ने 23.6.2017 को सुनवाई के क्रम में यह स्पष्ट कहा है कि इस याचिका में पारित अंतिम आदेश के फलाफल से 27 जून को होने वाले मेयर का चुनाव प्रभावित होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सभी वार्ड पार्षदों को इस संबंध में सूचना उपलब्ध करा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन