भूस्वामी बढ़ा रहा रेट, दुकानदार परेशान

Published at :25 Jun 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
भूस्वामी बढ़ा रहा रेट, दुकानदार परेशान

संग्रामपुर : कांवरिया पथ पर सावन मास में देश-विदेश के शिव भक्तों का रेला चलता है. इन कांवरियों की सुविधा के लिए पूरे कांवरिया पथ के किनारे दुर-दराज से आकर दुकानदार अपना खाना, नाश्ता, चाय-पान, जूस, शीतल पेय पदार्थ, फल की दुकान लगा कर अर्थोपार्जन करते है. ऐसे दुकानदार एक वर्ष प्रतीक्षा कर यहां दुकान […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : कांवरिया पथ पर सावन मास में देश-विदेश के शिव भक्तों का रेला चलता है. इन कांवरियों की सुविधा के लिए पूरे कांवरिया पथ के किनारे दुर-दराज से आकर दुकानदार अपना खाना, नाश्ता, चाय-पान, जूस, शीतल पेय पदार्थ, फल की दुकान लगा कर अर्थोपार्जन करते है. ऐसे दुकानदार एक वर्ष प्रतीक्षा कर यहां दुकान लगाने को आतुर रहते हैं,

क्योंकि इस दुकान से उपार्जित राशि से वे अपने परिवार का अगले एक वर्ष तक भरण-पोषण करते हैं. लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से इन दुकानदारों के लिए कांवरिया पथ के किनारे के भूस्वामियों द्वारा दुकान लगाने के पूर्व एक बड़ी राशि निर्धारित कर दी गयी है. जिस कारण ऐसे दुकानदारों के लिए श्रावणी मेला में दुकान लगाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है.

दरभंगा से होटल लगाने आये एक व्यवसायी ने बताया कि 10 वर्षों से कांवरिया पथ किनारे अपना होटल लगाते आ रहे हैं. पांच-सात वर्षों तक तो व्यवसाय से मुनाफा हुआ. उस समय 20-30 हजार रुपये में अच्छा खासा जमीन मिल जाती थी. लेकिन पिछले तीन वर्षों से उसी जमीन की दर लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले वर्ष पूरे सावन मास के लिए 60 हजार रुपया दिया था लेकिन इस वर्ष भूस्वामी द्वारा एक लाख रुपये मांगा जा रहा है. घर से दूर आकर एक माह जी-तोड़ मेहनत करने के बाद भी अगर कमाई नहीं होती है तो ऐसे कारोबार से क्या फायदा. दुकानदारों ने प्रशासन से कांवरिया पथ किनारे की जमीन पर पट्टे के लिए मूल्य निर्धारित करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन