पुत्र के सामने ही मां को पीट कर मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

बरियारपुर(मुंगेर) : बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में सोमवार को पड़ोसियों ने एक महिला की उसके पुत्र के सामने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. जबकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला […]
विज्ञापन
बरियारपुर(मुंगेर) : बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में सोमवार को पड़ोसियों ने एक महिला की उसके पुत्र के सामने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. जबकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
रतनपुर निवासी सुनील कुमार कमाने के लिए दिल्ली गया हुआ है. घर पर पत्नी सबिता देवी, मां हड़की देवी व 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार रहता है. मासूम पीयूष ने बताया कि शनिवार को दिन में उसकी पड़ोसी पुतुल देवी, फूलचंद व चंदर मंडल ने मिल कर उसकी मां की घर से कुछ दूरी पर ले जाकर सड़क पर बुरी तरह पिटाई की. कहा जाता है कि सबिता मारपीट का मामला रतनपुर ग्राम कचहरी में देने गयी थी. लेकिन रविवार होने के कारण वह लौट आयी. सोमवार को वह जाती, इससे
पहले ही रविवार की रात सबिता देवी की मौत हो गयी. सबिता की सास हकड़ी देवी के बयान पर बरियारपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. इसमें फूलचंद, चंदर मंडल, पुतुल देवी को नामजद किया है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पुतुल देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बरियारपुर के रतनपुर गांव की घटना
पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










