छिनतई के बाद बरियारपुर के रास्ते होकर भागे थे अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jun 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों की नहीं कर पायी शिनाख्त मुंगेर : एसपी कार्यालय के समीप ठेकेदार से हुई 2.58 लाख छिनतई की घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों की शिनाख्त नहीं कर पायी है, जबकि मोटर साइकिल सवार अपराधियों को बरियारपुर में लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा गया. अपराधी मुंगेर के […]
विज्ञापन
36 घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों की नहीं कर पायी शिनाख्त
मुंगेर : एसपी कार्यालय के समीप ठेकेदार से हुई 2.58 लाख छिनतई की घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों की शिनाख्त नहीं कर पायी है, जबकि मोटर साइकिल सवार अपराधियों को बरियारपुर में लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा गया. अपराधी मुंगेर के अति सुरक्षित क्षेत्र किला परिसर में घटना को अंजाम देकर शहर से निकल कर एनएच होते हुए बरियारपुर के रास्ते भाग निकले, लेकिन पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पायी.
तिवारी गैंग पर है पुलिस को संदेह: पुलिस को संदेह है कि ठेकेदार के साथ छिनतई के मामले में तिवारी गैंग का हाथ है. एसपी ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल सवार उच्चकों की सारी करतूत कैद है. मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक जो ठेकेदार के हाथ से हैंड बैग छीन रहा है. वह युवक पहले भी छिनतई की घटना को मुंगेर में अंजाम दे चुका है. ठेकेदार निरंजन शर्मा के मुंशी से 10 लाख रुपये छिनतई में भी इसकी तस्वीर बैंक के सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










