बैंक से ही करते हैं रेकी

मुंगेर : मुंगेर में बैंक उपभोक्ता अपराधियों के निशाने पर हैं. गिरोह के सदस्य सीधे बैंक की विभिन्न शाखाओं में ही रेकी कर शिकार की तलाश करते हैं और मौका मिलते ही उन्हें लूट का शिकार बना लेते हैं. शहर में जब-जब जिससे लूट हुई, वे सभी बैकों से ही पैसा निकाल कर घर अथवा […]
मुंगेर : मुंगेर में बैंक उपभोक्ता अपराधियों के निशाने पर हैं. गिरोह के सदस्य सीधे बैंक की विभिन्न शाखाओं में ही रेकी कर शिकार की तलाश करते हैं और मौका मिलते ही उन्हें लूट का शिकार बना लेते हैं. शहर में जब-जब जिससे लूट हुई, वे सभी बैकों से ही पैसा निकाल कर घर अथवा कार्यालय जा रहे थे. बताया जाता है कि टोलियों में बंटे गिरोह के सदस्य बैंक से ही उपभोक्ताओं की रेकी करते हैं. एक टोली ग्राहक के वेश में बैंक के अंदर होती हैं,
जिनकी नजर बैंक से बड़े रकम की निकासी करने वाले उपभोक्ता पर रहती है. उपभोक्ता द्वारा निकासी कर बैंक से निकलने ही अपराधियों की सक्रियता शुरू हो जाती है. गिरोह के सदस्य अपने दूसरे साथियों को मोबाइल के जरिये जानकारी दे देते है. इसके बाद दूसरी टोली में शामिल अपराधी बैंक खाता धारक के दो पहिया या चार पहिया वाहनों का पीछा करते हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










