नक्सली फूलचंद कोड़ा गिरफ्तार

लक्ष्मीपुर/मुंगेर : पुलिस ने थाना क्षेत्र के नजारी पंचायत अंतर्गत भीमबांध जंगल के अंदर चौकिया गांव से बुधवार को एक हार्डकोर नक्सली फूलचंद कोड़ा को सीआरपीएफ के 131 बटालियन के सहयोग से गिरफ्तार किया है. उक्त बातों की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष देवगुरु ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव कराने जा […]
लक्ष्मीपुर/मुंगेर : पुलिस ने थाना क्षेत्र के नजारी पंचायत अंतर्गत भीमबांध जंगल के अंदर चौकिया गांव से बुधवार को एक हार्डकोर नक्सली फूलचंद कोड़ा को सीआरपीएफ के 131 बटालियन के सहयोग से गिरफ्तार किया है. उक्त बातों की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष देवगुरु ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव कराने जा रहे सीआरपीएफ जवानों पर गंगटा जंगल में सवालाख बाबा मंदिर से कुछ दूर आगे लैंड माइंस विस्फोट कर हमला किया था, जिसमें दो जवानों की मौत घटना स्थल पर हो गयी थी.
इस घटना में कई जवान घायल भी हुए थे. पुलिस को काफी दिनों से फूलचंद कोड़ा की तलाश थी. तब से वह फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष देवगुरु ने बतलाया कि मामला गंगटा थाना का होने के कारण इसे गंगटा थाना को सुपुर्द किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










