तालाबंदी जारी निगम के अधिकारी नहीं ले रहे दिलचस्पी

Published at :06 Jun 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
तालाबंदी जारी निगम के अधिकारी नहीं ले रहे दिलचस्पी

नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों की तालाबंदी सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही. आंदोलन खत्म कराने में न तो निगम के अधिकारी दिलचस्पी ले रहे हैं और न ही जिला प्रशासन. आलम यह है कि सेवानिवृत्त कर्मी अपनी मांगों पर अड़े हैं और तालाबंदी जारी है. अलबत्ता निगम कार्यालय का ताला नहीं खुल रहा […]

विज्ञापन

नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों की तालाबंदी सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही. आंदोलन खत्म कराने में न तो निगम के अधिकारी दिलचस्पी ले रहे हैं और न ही जिला प्रशासन. आलम यह है कि सेवानिवृत्त कर्मी अपनी मांगों पर अड़े हैं और तालाबंदी जारी है. अलबत्ता निगम कार्यालय का ताला नहीं खुल रहा है और आमलोग खासे परेशान हैं. खासकर जन्म-मत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले व प्राप्त करने वाले या टैक्स भुगतान करने वाले शहरी को भारी परेशानी हो रही है. इसके साथ ही टैक्स जमा करने से लेकर शौचालय के लाभुकों का ऑनलाइन डाटा भी प्रवृष्ट नहीं हो पा रहा है.

मुंगेर : सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के महामंत्री जैनुल आबेदीन का कहना है कि नगर निगम प्रशासन अपने वादे से मुकर रहा है. 19 जनवरी 2017 को नगर आयुक्त श्यामल किशोर पाठक एवं सदर एसडीओ कुंदन कुमार से वार्ता के दौरान कहा गया था कि कार्यरत कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पेंशन भुगतान किया जायेगा. लेकिन चार माह बाद भी आजतक पेंशन भुगतान नहीं किया गया. जिसके कारण सेवानिवृत्त कर्मियों की पारिवारिक स्थिति खराब हो गयी है.
लोग दाने-दाने को मुहताज हैं. इतना ही नहीं कई कर्मचारी बिना लाभ लिये ही स्वर्ग प्राप्त हो गये. इसलिए इस बार जब तक उन्हें पेंशन का भुगतान नहीं होगा तब आंदोलन जारी रहेगा. सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने पेंशन, भविष्य निधि व एसीपी को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है.
तालाबंदी से परेशान हैं आम शहरी
पिछले सात दिनों नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी जारी है और आम लोगों का काम नहीं हो रहा है. खासकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लोगों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को पूरबसराय निवासी प्रदीप कुमार अपने टैक्स संबंधी कार्य से निगम कार्यालय पहुंचे. जहां वह कार्यालय में तालाबंदी देख बैरंग वापस लौट गये. साथ ही टैक्स संबंधी, दाखिल खारिज, शौचालय का ऑनलाइन डाटा प्रवृष्टि भी नहीं हो पा रही है.
चाय-पान की दुकान पर जमे हैं कर्मी
निगम कार्यालय में तालाबंदी किये जाने से कर्मचारियों की मस्ती हो गयी है. कर्मी अपने समयानुसार कार्यालय तो पहुंच रहे हैं. लेकिन तालाबंदी देख कर आसपास की चाय-दुकान पर ताला खुलने का इंतजार कर रहे हैं. यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है. यहां तक कि कई तालाबंदी का फायदा उठाकर घर चले जा रहे. ऐसी परिस्थिति में निगम कार्यालय में कामकाज ठप है और लोग परेशान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन