ट्रक से कुचल कर युवक की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 10:15 PM
कोटवा थाना क्षेत्र के दिपऊ मोड़ पर सोमवार को ट्रक के ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी.
कोटवा. थाना क्षेत्र के दिपऊ मोड़ पर सोमवार को ट्रक के ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान राजापुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र रिपु रंजन (19) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो युवक बाइक से पंप पर पेट्रोल लेने जा रहा था. इसी क्रम में दिपऊ एन एच को पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एन एच पार करते समय बीच सड़क पर अचानक बाइक बंद हो गयी. उसी समय ट्रक आ गया और एक युवक को कुचल दिया. युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. युवक बीए सेकेंड पार्ट का छात्र था. दूसरा बाइक चालक कोटवा निवासी 38 वर्षीय छोटे लाल साह जो घायल हो गए जिसका इलाज निजी अस्पताल कराया गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ के कारण कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. मृतक भाकपा के अंचल मंत्री भरत राय का पोता बताया जाता है. थानाध्यक्ष राजरूप राय और एस आई अनीश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वही आवागमन को सुचारू कराया. युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष रूपराज राय ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










