मोतिहारी: सरकारी जमीन पर प्रशासन सख्त, कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Motihari News -banjaria-semra-haat-government-land-encroachment-removal-ultimatum-co-rohan-ranjan

Motihari News -Banjaria-Semra-Haat-Government-Land-Encroachment-Removal-Ultimatum-Co-Rohan-Ranjan

Motihari News: मोतिहारी के बंजरिया अंचल अधिकारी रोहन रंजन सिंह ने मौजा-सेमरा हाट की 52 डिसमिल गैरमजरुआ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया. मुखिया अनिल कुमार ने की थी शिकायत. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

 मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया अंचल कार्यालय ने सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की दिशा में सख्त रुख अख्तियार किया है। अंचल अधिकारी (CO) रोहन रंजन सिंह ने मौजा-सेमरा हाट स्थित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

राजस्व को हो रहा था भारी नुकसान

अंचल कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मौजा-सेमरा हाट (थाना नंबर-69) के खाता संख्या-163, खेसरा संख्या-873 के अंतर्गत आने वाली कुल 52 डिसमिल गैरमजरुआ किस्म-परती कदीम की कीमती सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा जमाया गया है। स्थानीय मुखिया अनिल कुमार सहित क्षेत्र के निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में अंचल कार्यालय में कई बार लिखित आवेदन देकर इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की पुरजोर मांग की थी।

समय-सीमा खत्म होने पर चलेगा बुलडोजर: सीओ

अंचल अधिकारी रोहन रंजन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित दो सप्ताह के भीतर अतिक्रमणकारी स्वयं अपने अवैध निर्माण या कब्जे को नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद अंचल अमीन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि की अंतिम पैमाइश (नापी) कराई जाएगी। इसके उपरांत, चिन्हित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाएगा.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन