Motihari News: मोतिहारी में देसी कट्टे के साथ रील बनाकर धौंस जमाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari News: motihari-sugauli-police-arrested-youth-making-reels-with-illegal-weapon

रील बनाकर धौंस जमाना पड़ा महंगा

Motihari News: मोतिहारी के सुगौली में सोशल मीडिया पर अवैध देसी कट्टे के साथ रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार को हथियार समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी में सोशल मीडिया पर रील बनाकर रसूख दिखाने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन कभी-कभी यह शौक सीधे जेल की हवा खिला देता है. ऐसा ही एक मामला मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है.

वायरल वीडियो देख पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान माली पंचायत निवासी नरेश कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वायरल वीडियो में आरोपी युवक कथित रूप से एक अवैध देसी कट्टा हाथ में लेकर फिल्मी गानों पर रील बनाता और अपना प्रभाव दिखाता नजर आ रहा था. वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस टीम तुरंत एक्शन मोड में आ गई.

घर पर छापेमारी कर हथियार बरामद

वीडियो के आधार पर सुगौली पुलिस ने युवक की पहचान की और उसके ठिकाने का पता लगाया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से रील में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है. यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधिकारी अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक की गई.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ हथियार अधिनियम (ArmsAct) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही पुलिस अब इस बिंदु पर भी सघन जांच कर रही है कि यह अवैध हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा आर्म्स सप्लाई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा है.

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन

पुलिस की चेतावनी:यह मामला इस बात का बड़ा उदाहरण है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन