विश्व साइकिल दिवस पर मोतिहारी में निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया फिटनेस का संदेश
साइकिल रैली में शामिल युवा और स्वयंसेवक
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मोतिहारी में निकाली गई साइकिल रैली में 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया. रैली के माध्यम से फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. पढ़ें पूरी खबर…
मोतिहारी से इन्तेजारूल हक की रिपोर्ट
Motihari News: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को मोतिहारी में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. मेरा युवा भारत तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया. रैली के माध्यम से फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
चरखा पार्क से निकली रैली
साइकिल रैली की शुरुआत शहर के चरखा पार्क से हुई. रैली गांधी चौक, मीना बाजार, ज्ञानबाबू चौक और जानपुल चौक होते हुए पुनः चरखा पार्क पहुंची. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक किया.
रैली को उपमहापौर लालबाबू प्रसाद, जिला युवा अधिकारी अंकिता, लेखपाल रानू कुमारी, जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, कबड्डी क्लब के प्रतिनिधि भानु कुमार, आरके मिश्रा और रविन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
150 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
जिला युवा अधिकारी अंकिता ने बताया कि कार्यक्रम में 150 से अधिक युवाओं और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया.
साइकिल से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित
वक्ताओं ने कहा कि साइकिल एक सस्ता, सुलभ और स्वास्थ्यवर्धक परिवहन साधन है. इसके नियमित उपयोग से न केवल शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आती है. युवाओं से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग का आह्वान किया गया.
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










