Motihari : जीवन का सामान्य हिस्सा है जीत और हार,परिणाम की चिंता करने की बजाय आगे बढ़ें छात्र : प्राचार्य
Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 4:43 PM
विज्ञापन
मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ई-सेल द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन और स्टार्टअप इनोवेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Motihari :
मोतिहारी.मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ई-सेल द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन और स्टार्टअप इनोवेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्धाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार ने किया .उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार जीवन का सामान्य हिस्सा है. परिणाम की चिंता करने की बजाय इस बात पर ध्यान दें कि आपने क्या सीखा. प्रयास करना और अनुभव प्राप्त करना ही सबसे बड़ी जीत है. प्रो. चंद्रशेखर सिंह चंडेल ने कहा कि छात्रों को आउट ऑफ द बॉक्स सोचकर अपने आस-पास की समस्याओं के समाधान खोजने चाहिए. उन्होंने छात्रों को ऐसे प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और आश्वस्त किया कि ई-सेल उनके विचारों को प्रोटोटाइप में बदलने की दिशा में हर संभव सहायता करेगा.जिला समन्वयक नवीन कुमार ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के बारे में विस्तार से बताते हुए समझाया कि किसी समस्या की पहचान कैसे करें, उसका समाधान कैसे खोजें और प्रोटोटाइप कैसे तैयार करें.कार्यक्रम के अंत में स्टार्टअप क्विज प्रतियोगिता और आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. साथ ही बिहार आइडिया फेस्टिवल में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में ई-सेल के छात्र समन्वयक रवि, रोहित, अंकित और गौरव भी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










