मोतिहारी: दो साल पहले हो चुकी थी डॉक्टर की मौत, फिर भी चलता रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर

Updated:
विज्ञापन
Health department sealing illegal ultrasound center in Motihari

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी सदर अस्पताल गेट के पास मृत डॉक्टर के नाम पर अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया. जांच में लाइसेंस समाप्त होने और डॉक्टर की दो साल पहले मौत होने का खुलासा हुआ. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास अवैध रूप से संचालित अपना अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया. यह कार्रवाई प्रशासन के निर्देश पर डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई.

मृत डॉक्टर के नाम पर चल रहा था सेंटर

जांच में खुलासा हुआ कि जिस डॉक्टर के नाम और डिग्री पर अपना अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाया जा रहा था, उनकी दो वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है.

इसके बावजूद मृत डॉक्टर डॉ. नरूल इस्लाम के नाम का बोर्ड लगाकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था.

बताया गया कि अपना अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस वर्ष 2024 में ही समाप्त हो चुका था और इसके नवीकरण की कोई प्रक्रिया भी नहीं की गई थी.

छापेमारी के दौरान चल रहा था अल्ट्रासाउंड

छापेमारी के दौरान टीम के अधिकारी अंदर पहुंचे तो वहां एक महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था. मौके पर जांच-पड़ताल के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया.

इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल के आसपास अवैध रूप से चल रहे अन्य जांच केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मच गया.

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सदर अस्पताल गेट पर दो साल से मृत डॉक्टर के नाम पर अवैध केंद्र चलता रहा, लेकिन जिला स्तरीय जांच टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी. अब यह भी जांच का विषय बन गया है कि यह महज लापरवाही थी या स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा था.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन