शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, नशे में धुत युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

मोतिहारी के चैलाहां चौक पर शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर नशे में धुत युवक ने हमला कर दिया. इस घटना में दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां चौक के समीप शनिवार शाम शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर एक नशे में धुत युवक ने हमला कर दिया. घटना में दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जानपुल चौक निवासी मो. अब्दुल के रूप में हुई है.

शराब जांच अभियान के दौरान किया हंगामा

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बंजरिया थाना पुलिस चैलाहां चौक के समीप अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी. इसी दौरान मो. अब्दुल कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचा और हंगामा करने लगा.

पुलिस ने जब उसे शांत कराने और नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल

हमले में मौके पर मौजूद दारोगा सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं. घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और शराब पीने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन