मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो सगे भाई गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुबन थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Motihari News: मधुबन थाना क्षेत्र के मेला बाजार में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं. पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेला बाजार निवासी उमेश कुमार और विनोद कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पीड़ित युवक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की.

वायरल वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि सरकारी मोबाइल पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो प्राप्त हुआ था. वीडियो का सत्यापन कराने पर मामला सही पाया गया. जांच में पता चला कि मारपीट का शिकार मधुबन निवासी मुन्ना महतो का पुत्र धर्मेंद्र कुमार है.

पीड़ित के आवेदन पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: पताही सीएचसी में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत मामले की जांच, अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन

कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि युवक की पिटाई मोबाइल चोरी के आरोप में की गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. यदि किसी पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए. दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन