पताही सीएचसी में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत, मामले की जांच में भी नहीं मिला ऑक्सीजन

Updated:
विज्ञापन

जांच करते आरओ अनिल कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हृदय गति रुकने से बैजू राउत की मौत के मामले में ऑक्सीजन की कमी पाए जाने की बात सामने आई है. इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

मोतिहारी के पताही से विकाश कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motihari News: पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हार्ट अटैक के बाद इलाज के लिए पहुंचे बैजू राउत की कथित रूप से समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से हुई मौत के मामले में पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी के निर्देश पर रविवार को राजस्व पदाधिकारी (आरओ) अनिल कुमार ने जांच की. जांच के दौरान अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी पाए जाने की बात सामने आई.

जांच के समय अनुपस्थित मिले प्रभारी और अस्पताल प्रबंधक

आरओ अनिल कुमार जब सीएचसी पहुंचे तो अस्पताल प्रभारी और अस्पताल प्रबंधक मौजूद नहीं थे. इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद से घटना की जानकारी ली. साथ ही मृतक बैजू राउत के घर पहुंचकर परिजनों का भी बयान दर्ज किया.

परिजनों ने लगाया समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप

मृतक के परिजनों ने बताया कि बैजू राउत को अस्पताल लाने के बाद चिकित्सक उन्हें ऑक्सीजन देने के लिए जेई वार्ड ले गए, लेकिन वहां ताला बंद था. ताला खोलने में करीब 10 मिनट लग गए. उनका आरोप है कि इसी देरी के कारण मरीज को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई.

जांच में सामने आई ऑक्सीजन की कमी

आरओ अनिल कुमार ने बताया कि जांच में यह पाया गया कि जिस समय मरीज को अस्पताल लाया गया था, उसे जेई वार्ड में भर्ती कराने की तैयारी की गई, लेकिन वार्ड बंद होने के कारण ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई है, वहीं जांच के दौरान सीएचसी में ऑक्सीजन की कमी भी पाई गई.

एसडीओ को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

आरओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर पकड़ीदयाल एसडीओ को भेजी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन