ePaper

Motihari: जयमाला के विवाद में दूल्हा और बराती को बनाया बंधक

Updated at : 10 May 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: जयमाला के विवाद में दूल्हा और बराती को बनाया बंधक

खड़तरी गांव में सीमा पार नेपाल से आए बरात सहित दूल्हा को बंधक बना कर रखा गया है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव में सीमा पार नेपाल से आए बरात सहित दूल्हा को बंधक बना कर रखा गया है. बंधक बने दूल्हा और उसके पिता से खर्च हुए रकम के भरपाई की मांग की जा रही है. पूरे दिन हुए पंचायती के बाद भी मामले का कोई ठोस समाधान नहीं निकला है, जिसके कारण दूल्हा बंधक बना हुआ है. जानकारी के अनुसार नौ मई की रात खड़तरी गांव निवासी धीरेन्द्र पासवान के यहां नेपाल अधिराज्य के मुड़वलवा गांव निवासी सुरेन्द्र पासवान अपने बेटे की शादी के लिए बरात लेकर आया था. बैंड बाजे के साथ बरात लगने और द्वार पूजा के बाद एक तरफ नाश्ता व खाना का दौर चल रहा था. वही दूसरी ओर जयमाला का रस्म पूरा किया जा रहा था. इसी क्रम में किसी बात को लेकर लड़की के पिता और दूल्हा के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद खुशी का पूरा परिदृश्य ही बदल गया. लड़की के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया. उसके बाद बरातियों में अफरा तफरी मच गयी और बराती भागने लगे. बरातियों को भागते हुए देख कर लड़की पक्ष वालों ने दूल्हा और उसके पिता व बचे हुए बरातियों को बंधक बना लिया है. बरात में आई भाड़े के दो गाड़ियों को भी घेर लिया है. लड़की पक्ष वाले शादी समारोह में खर्च हुए पांच लाख रूपये की मांग पर अड़े हुए है. पंचायती का दौर जारी है. इधर थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने आवेदन नहीं दिया है. फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन