बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी गर्लफ्रेंड, 5 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
motihari girl viral video

हाई टेंशन पोल पर चढ़ी नाबालिग लड़की

Bihar News: मोतिहारी में प्रेमी से शादी की जिद में एक नाबालिग लड़की 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई. घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. बॉयफ्रेंड से शादी कराने की जिद में एक नाबालिग लड़की 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गई. युवती पोल पर काफी ऊपर तक पहुंच गई, जिसे देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

गांव में मचा हड़कंप

घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के मानूचक गांव की है. बताया जाता है कि लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी बात से नाराज होकर वह सीधे बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई.

पोल पर चढ़कर वह बिजली के तार के अंतिम छोर तक पहुंच गई. यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की सांसें थम गईं. किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था, इसलिए लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी.

पुलिस ने कटवाई बिजली लाइन

सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन कटवाई गई, ताकि करंट का खतरा खत्म किया जा सके. इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने लड़की को समझाने की कोशिश शुरू की. लेकिन युवती लगातार अपने प्रेमी को बुलाने और उसी समय शादी कराने की जिद पर अड़ी रही.

रेस्क्यू के लिए बुलानी पड़ी टीम

काफी देर तक समझाने के बाद भी जब युवती नीचे नहीं उतरी तो प्रशासन ने बिजली विभाग की विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया. मुजफ्फरपुर से आई टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब पांच घंटे तक चले प्रयास के बाद टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही. इसके बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

नाबालिग होने की पुष्टि

पुलिस के अनुसार युवती नाबालिग है. फिलहाल पूरे मामले की जानकारी परिजनों से ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि लड़की को समझाकर घर भेज दिया गया है.

Also Read: बिहार के 1.30 करोड़ बच्चों के मिड-डे मील पर सरकार का आदेश, किसी भी हालत में बंद नहीं होगा दोपहर का भोजन

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन