पटना जंक्शन पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला की सोने की चेन उड़ाई, जीआरपी ने शुरू की जांच
सांकेतिक तस्वीर
पटना जंक्शन पर कोशी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरते समय एक रेलकर्मी की मां की सोने की चेन भीड़ में चोरी हो गई. जीआरपी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
पटना जंक्शन पर भीड़-भाड़ के बीच बदमाशों ने एक रेलकर्मी की मां की सोने की चेन चोरी कर ली. घटना कोशी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरने के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर हुई. मामले में रेलकर्मी विक्रम कुमार गोस्वामी ने पटना जंक्शन जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
भीड़ में सामान संभालते समय गायब हुई चेन
जानकारी के अनुसार विक्रम कुमार गोस्वामी नालंदा जिले के बिहारशरीफ के निवासी हैं और पूर्व मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग विंग में कार्यरत हैं. उनकी मां गुलाबी देवी और भांजी कोडरमा जंक्शन से कोशी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पटना पहुंची थीं. ट्रेन से उतरने के बाद जब गुलाबी देवी अपने सामान को संभाल रही थीं, तभी उन्हें एहसास हुआ कि उनके गले से सोने की चेन गायब हो चुकी है. आशंका है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी बदमाश ने चेन उड़ा ली.
जीआरपी ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मी ने पटना जंक्शन जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जीआरपी स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चेन चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए