आंध्रप्रदेश में चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश पटना से गिरफ्तार, सटीएफ और आंध्रप्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

आंध्रप्रदेश में चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश पटना से गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ और आंध्रप्रदेश पुलिस ने पटना से दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो आंध्रप्रदेश के कई जिलों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे. पूछताछ में सामने आया है कि वे चोरी का माल बिहार में बेचते थे.
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
पटना. आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम सहित कई जिलों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को बिहार एसटीएफ और आंध्रप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार केशरी और दीपक कुमार उर्फ अनिकेत शर्मा के रूप में हुई है. दीपक जानीपुर थाना क्षेत्र के गाजाचक का निवासी है, जबकि रवि कुमार बाकरगंज का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर आंध्रप्रदेश पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई.
दो गिरफ्तार आरोपियों से मिला था पटना का सुराग
पुलिस के अनुसार आंध्रप्रदेश में चेन स्नेचिंग के मामले में पहले ही गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर पता चला कि गिरोह के अन्य सदस्य पटना में छिपे हुए हैं. इसके बाद आंध्रप्रदेश पुलिस ने बिहार एसटीएफ से संपर्क किया और संयुक्त अभियान चलाकर चित्रगुप्त नगर इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
एक महीने से किराये के फ्लैट में छिपे थे आरोपी
जांच में सामने आया कि रवि और दीपक आंध्रप्रदेश पुलिस की कार्रवाई के बाद वहां से फरार होकर पटना आ गए थे. दोनों पिछले करीब एक महीने से चित्रगुप्त नगर इलाके में किराये के फ्लैट में रह रहे थे. पुलिस को आशंका है कि वे यहां से भी अपने नेटवर्क का संचालन कर रहे थे.
बिहार में बेचते थे चोरी की सोने की चेन
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी आंध्रप्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरी की सोने की चेन बिहार लाकर बेचते थे. पुलिस के अनुसार रवि कुमार के खिलाफ पटना के कदमकुआं, शास्त्रीनगर सहित कई थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










