बिहार को मिलेंगे तीन नए गंगा पथ, इन 6 जिलों को होगा सीधा फायदा, जल्द शुरू होगा सर्वे

Updated:
विज्ञापन

गंगा पथ (सांकेतिक तस्वीर)

New Ganga Path Project: बिहार के लोगों को नई सौगात मिलने वाली है. राज्य में तीन नए गंगा पथ बनाए जायेंगे. इसके लिए जल्द ही सर्वे का काम शुरू किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से मुख्य रूप से 6 जिलों को सीधा फायदा मिल सकेगा.

विज्ञापन

New Ganga Path Project: बिहार में लगातार रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में अब बिहार के लोगों को जल्द ही तीन नए गंगा पथ मिलने वाले हैं. इसके बनने से लोगों को खास सहूलियत मिल सकेगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर जारी होने के बाद लगभग आधा दर्जन एजेंसियों ने आवेदन दिया था. इनमें से ही किसी एक का चयन किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगा सर्वे

जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से तैयारी अब आखिरी फेज में है. जल्द ही तीनों नए गंगा पथ को लेकर सर्वे का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. इसके बनने से 6 जिलों के बीच कनेक्टिविटी मुख्य रूप से मजबूत हो सकेगी. इसके साथ ही लोगों को जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकेगी.

इन तीन गंगा पथों का होगा निर्माण

  1. बिदुपुर से दिघवारा तक गंगा अंबिका पथ
  2. मनेर-बक्सर गंगा पथ (विश्वामित्र पथ)
  3. सारण जिला के दरिहारा (कोन्हुआ) से गोपालगंज जिला के डुमरिया घाट तक (नारायणी पथ)

क्या कुछ किया जाएगा आकलन?

बताया जा रहा है कि इन तीनों पथों के लिए फाइनल एलाइनमेंट तय करने, ट्रैफिक दबाव, इसमें आने वाले लागत समेत अन्य चीजों का आकलन किया जाएगा. इतना ही नहीं, इन पथों पर टोल टैक्स भी लिए जाने की संभावना है. लेकिन इससे पहले इसका अध्ययन किया जाएगा, उसके बाद ही टैक्स को लेकर निर्णय लिया जाएगा.

कितनी है तीनों गंगा पथों की लंबाई?

तीनों गंगा पथों के लंबाई की बात करें तो, बिदुपुर से दिघवारा तक गंगा अंबिका पथ की लंबाई लगभग 56 किलोमीटर, मनेर-बक्सर गंगा पथ (विश्वामित्र पथ) की लंबाई लगभग 90 किलोमीटर और सारण जिला के दरिहारा (कोन्हुआ) से गोपालगंज जिला के डुमरिया घाट तक (नारायणी पथ) लंबाई करीब 73.51 किलोमीटर है.

किन 6 जिलों को होगा फायदा?

इन तीनों पथों का निर्माण होने के बाद पटना, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर और गोपालगंज और इसके आस-पास के जिलों को भी फायदा हो सकेगा. इन जिलों के बीच कनेक्टिविटी पहले से आसान हो सकेगी. ऐसे में गंगा पथों को लेकर सर्वे का काम कब तक शुरू हो पाता है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार के इन 22 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन