बिहार के इन 22 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में बुधवार को मौसम विभाग ने 22 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है. लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. ऐसे में आज भी सीमांचल, उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार के जिलों में भी मॉनसून की गतिविधियां एक्टिव रहेंगी. मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में अलर्ट जारी किया है.
आपके शहर में
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो, आज बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, बांका, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है. इस दौरान बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी.

मंगलवार को कैसा रहा मौसम?
मंगलवार की बात करें तो, पटना में दिनभर बादल छाया रहा. लेकिन थोड़ी देर के लिए धूप हुई. इसके बाद शाम होते-होते फिर बादलों ने राजधानी को घेर लिया और रात तक कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. पटना के आस-पास के जिलों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही. जबकि खगड़िया, सीतामढ़ी और कटिहार में अच्छी बारिश हुई. नालंदा और वैशाली जिले में भी दिनभर बादलों की आवाजाही रही. ऐसे मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. रुक-रुककर जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. कुछ हिस्सों में लोगों को उमस वाली गर्मी परेशान भी कर सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, जुलाई के आखिरी हफ्ते में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. पूरे बिहार में झमाझम बारिश का दौर देखा जा सकता है.
क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?
मौसम में लगातार बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह मॉनसूनी गतिविधियों का मजबूत और कमजोर होना है. कभी नमी वाली हवाओं का प्रकोप बढ़ने से बादल बन रहे और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही. इसके बाद जब बारिश रुक जाती है और धूप खिल जाती है तो हवा में मौजूद नमी के कारण उमस वाली गर्मी लगती है. इस वजह से लगातार बदलाव देखा जा रहा है.
Also Read:राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, पहले दिन क्या-क्या हुआ? उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए