पटना में मेयर पति देवा गुप्ता को STF ने दबोचा, राजद के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Feb 2026 4:48 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव के साथ देवा गुप्ता

Bihar News: पटना में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी देवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. वह मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं. लंबे समय से कई गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई की. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राधिका अपार्टमेंट में छापेमारी की गई. फ्लैट संख्या 303 पर दबिश दी गई. यहीं से एक लाख रुपये के इनामी अपराधी देवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया. देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं. वह राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं. गिरफ्तारी के बाद सियासी हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

एक लाख का इनामी और कुख्यात चेहरा

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने देवा गुप्ता को कुख्यात अपराधी के रूप में चिह्नित किया था. उन पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उनके खिलाफ 28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इन मामलों में हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा जैसे संगीन आरोप शामिल हैं. दो मामलों में वे लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी. आखिरकार एसटीएफ को सटीक सूचना मिली और गिरफ्तारी संभव हो सकी.

टॉप-100 हिट लिस्ट में नंबर वन

जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने 100 अपराधियों की विशेष सूची तैयार की थी. इस ‘हिट लिस्ट’ को अनुमोदन के लिए डीआईजी के पास भेजा गया था. सूची में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या और लूट के आरोपी शामिल थे. इस लिस्ट में देवा गुप्ता का नाम सबसे ऊपर था. इससे साफ है कि पुलिस के रडार पर वह लंबे समय से थे. उनकी गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

राजनीतिक कनेक्शन ने बढ़ाई चर्चा

देवा गुप्ता का नाम राजनीतिक कारणों से भी सुर्खियों में रहा है. वह एक प्रभावशाली परिवार से जुड़े हैं. उनकी पत्नी नगर निगम की मेयर हैं. खुद भी चुनाव लड़ चुके हैं. ऐसे में गिरफ्तारी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है.

हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए समान है. चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Also Read: बिहार में शिक्षकों का होगा प्रमोशन, सदन में बीजेपी बोली- धर्म परिवर्तन के खिलाफ बने कानून

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन