‘मुठभेड़ होगा तो पुलिसकर्मी ही मरेंगे…’, एनकाउंटर से पहले कुंदन ने पुलिस को दी थी चुनौती, ऑडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
kundan thakur viral audio

कुंदन ठाकुर (बाएं) पुलिसकर्मी की सांकेतिक तस्वीर (दाएं)

Bihar News: मोतिहारी एनकाउंटर से पहले कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी. जिसका ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, धमकियों के कुछ ही दिन बाद मुठभेड़ हुई है. जिसमें वह मारा गया है. लेकिन STF का भी एक जवान शहीद हो गया है.

विज्ञापन

Bihar News: ‘घर-परिवार को छेड़ोगे तो खबर चलेगी- 10 पुलिसकर्मी मारे गए… गुंडई क्या होती है, शहर को दिखा देंगे… हम दोनों हाथ से गोली चलाते हैं… ये वही चुनौती भरे शब्द हैं, जो कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर ने कुछ दिन पहले पुलिस को फोन पर कहे थे. उसने खुली धमकी दी थी कि अगर पुलिस ने उसके परिवार को परेशान किया, तो बड़ा खून-खराबा होगा. अब उसी धमकी का अंत मोतिहारी के चकिया इलाके में हुए एनकाउंटर में हो गया, जहां कुंदन ठाकुर और उसका साथी प्रियांशु कुमार मारे गए. हालांकि इस मुठभेड़ में STF के बहादुर जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए.

फोन पर दी थी खुली चुनौती ( Kundan Thakur Viral Audio)

वायरल ऑडियो में कुंदन ठाकुर पुलिस को सीधी चुनौती देता सुनाई देता है. वह कहता है- आपमें दम हो तो आकर देख लीजिए. आधे घंटे का समय देता हूं, लोकेशन देता हूं, पुलिस बल के साथ आइए और अगर जिंदा पकड़ सकते हैं तो पकड़ लीजिए. उसने यहां तक कहा था कि मुठभेड़ होगा तो पुलिसकर्मी ही मरेंगे, हम नहीं मरेंगे… ये याद रखिएगा.

कुंदन ने चकिया थाने के SHO को कॉल लगाया था और कहा कि घर-परिवार पर मत जाइएगा. जिंदगी कॉल ब्रेक जैसा नहीं है, नहीं खेल पाएंगे. उसकी बातों में साफ तौर पर चुनौती और बेखौफ रवैया दिख रहा था.

‘हम आसपास ही हैं, हमेशा तैयार हैं’

ऑडियो में वह खुद को बेहद खतरनाक बताते हुए कहता है कि हम आपसे (पुलिस) ज्यादा दूर नहीं हैं, आपके आसपास ही हैं और हमेशा तैयार हैं. उसने यह भी दावा किया कि कुंदन को गोली चलाना सीखना नहीं है, दोनों हाथ से चलाते हैं.

मंगलवार तड़के हुआ एनकाउंटर

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के चकिया इलाके में STF और पुलिस टीम ने कुंदन ठाकुर को घेर लिया. इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. मुठभेड़ काफी देर तक चली. इस एनकाउंटर में कुंदन ठाकुर और उसका साथी प्रियांशु कुमार मारे गए. लेकिन इस कार्रवाई के दौरान STF के जवान श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए.

पुलिस के लिए बड़ी सफलता, लेकिन भारी क्षति

कुंदन ठाकुर कई आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था. उसकी मौत से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, लेकिन एक जवान की शहादत ने इस सफलता को दर्द में बदल दिया है. एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है. वहीं, कुंदन का धमकी भरा ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: 4 साल के बेटे ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, मोतिहारी एनकाउंटर में STF जवान हुए शहीद

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन