डुमरा चौक पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में दो युवक अस्पताल पहुंचाए गए

Author Shivam|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी: NH-27 पर दो बाइकों की भिड़ंत, 2 गंभीर घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी के डुमरा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

Motihari News: थाना क्षेत्र के डुमरा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया.

एक घायल की हुई पहचान

घायलों में राजापुर मठिया गांव निवासी भूषण पासवान के पुत्र अभिनाश कुमार शामिल हैं.

दूसरा घायल डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के बारहवां गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं. डुमरा चौक के समीप दोनों चालकों का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

कोटवा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


विज्ञापन
Shivam

लेखक के बारे में

By Shivam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन